सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How to root android mobile

क्या है फोन रूट?
फोन रूट को साधारण भाषा में जेलब्रेकिंग भी कहा जाता है। इसके माध्यम से आप अपने फोन में कई तरह केबदलाव कर सकते हैं। रूट आपको फोन के आॅपरेटिंग सिस्टम में बदलाव करने का अधिकार देता है। अर्थात आप चाहेंतो फोन के लाॅक सिस्टम से लेकर अंदर मेन्यू और यूजर इंटरफेस तक में बदलाव कर सकते हैं। इसमें मौजूदा एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम की जगह एक नया एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम (कस्टमाइज एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम) को इंस्टाॅल किया जाता है।क्या हैं फायदेअगर एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम के बारे में यदि थोड़ी बहुत भी जानकारीहै तो रूट के बाद आप अपने फोन के यूजर इंटरफेस तक में बदलाव कर सकते हैं। इतना ही नहीं कई ऐसे एप्लिकेशनका उपयोग कर सकते हैं जो पहले आपके फोन में उपयोग नहीं होते थे। रूट किए गए फोन के लिए कुछ खास एप्लिकेशन भी उपलब्ध हैं जिनका उपयोग साधारण एंडराॅयड फोन पर नहीं किया जा सकता। रूट के बाद फोन के एप्लिकेशन पर आपका ज्यादा नियंत्रणहोगा। आप चाहें तो पूरी तरह से विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं। आप फोन से उन एप्ल्किेशन को अनइंस्टाॅल कर सकते हैं जो पहले से उपलब्ध थे और जिन्हें चाह कर भी आप पहले अनइंस्टॉल नहीं कर सकते थे। इससे फोन की इंटरनल मैमोरी खाली होती है।
क्या है नुकसान Mobile रूट करने का
सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपके फोन की गारंटी व वारंटी समाप्त हो जाती है। इतना ही नहीं, रूट के दौरान यदि आपने सभी नियमों को सही तरीके से पालन नहीं किया तो आपका फोन पूरी तरह से बेकार हो जाता है। रूट किए गए फोन में सुरक्षा का जोखिम भी बढ़ जाता है। फोन में वायरस आने का खतरा या आपकी निजी सूचनाएं चोरी होने का जोखिम थोड़ा बढ़ जाता है। यही वजह है कि गूगल रूट किए गए फोन में वाॅलेट सेवा नहीं देता।
कैसे करें फोन को रूट
एंडराॅयड स्मार्टफोन को रूट करने के लिए स्टेप
1:सबसे पहले आपको अपने पीसी के लिए किंग रूट एप्लिकेशन को डाउनलोड कर उसे इंस्टाॅल करना है।स्टेप 2:एप्लिकेशन पीसी जब इंस्टाॅल हो जाए तो उसे ओपेन करें जहां आपसे फोन को कनेक्ट करने के लिए कहा जाएगा।स्टेप 3:फोन को कनेक्ट करने के साथ ही यह भी देख लें कि फोन में यूएसबी डीबगिंग का विकल्प आॅन हो।
स्टेप 4:यूएसबी डीबगिंग का विकल्प आपको डेवलपर्स आॅप्शन में मिलेगा जो सेटिंग में होता है। यदि फोन ज्यादा पुराना है तो फिर डेवलपर्स आॅप्शन सेटिंग में एप्लिकेशन के अंदर मिलेगा।
स्टेप 5:यदि डेवलपर्स आॅप्शन कहीं नहीं दिखाई दे रहा है तो आप सेटिंग में अबाउट फोन में जाएं।
स्टेप 6:यहां आपको बिल्ट नंबर दिखाई देगा इसे प्रेस करें। लगातार कुछ देर प्रेस करने के बाद यहां लिखा आएगा कि आपके फोन में डेवलपर्सआप्शन पहले से है।
स्टेप 7:अब आप बाहर सेटिंग में आ जाएं यहां डेवलपर्स आॅप्शन का विकल्प मिल जाएगा उसे क्लिक करें।
स्टेप 8:यहां आपको यूएसबी डीबगिंग का विकल्प मिलेगा उसे आॅन कर दें।
स्टेप 9:इसके बाद फोन यूएसबी साॅफ्टवेयर इंस्टाॅल करेगा और आप अपने फोन में उसे अलाउ कर दें।स्टेप 10:इसके साथ ही फोन में रूट का विकल्प आएगा इसे क्लिक करते ही रूट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।अब आप सुचनाओं को पढ़कर आगे बढ़ते जाएं। रूटिंग की प्रक्रिया समाप्त होते ही फिनिश लिखकर आ जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mobile hang problem solution in hindi

अपने फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बढ़ाने के तरीके मोबाइल फोन में हैंग होने की समस्या ज्यादा आती है। अपने मोबाइल में कुछ फोल्डर ऎसे होते है, जिनका डाटा किसी काम का नहीं होता, इन्हे डिलीट करके हम मोबाइल की स्पीड बड़ा सकते है, अनावश्यक फोल्डर और उन्हें हटाने का तरीका WHATSAPP SENT फोल्डर- व्हाट्सएप्प पर आने वाला हर ऑडियो, वीडियो और IMAGE,GIF आदि मोबाइल में सेव रहते है। लेकिन जब आप यही वीडियो या ऑडियो इमेज किसी और को भेजते है तो फिर से यह आपके मोबाइल में WhatsApp me मीडिया फोल्डर में इमेज वीडियो फोल्डर में सेंट में स्टोर हो जाते है। इसका मतलब एक ही चीज आपके में दो बार हो जाती है। लेकिन आपके द्वारा भेजे गए यह वीडियो व ऑडियो आदि म्यूजिक प्लेयर या फिर वीडियो प्लेयर में नजर नहीं आते है इस सेंट फोल्डर को डिलीट करने के लिए व्हाट्सएप्प के फोल्डर में मीडिया पर क्लिक करें। इसके बाद व्हाट्सएप्प  इमेज यदि वीडियो डिलीट करना है तो वीडियो और फिर सेंट फोल्डर प्र क्लिक करेंगे। यहां सेंट फोल्डर में बहुत सारी भेजी गई फाइल्स सेव रहती है। इस फोल्डर को डिलीट कर देंगे, क्योंकि यह फोन की जगह घेरती ह...

Jio caller tune activation

कई लोगों को में कॉलर ट्यून लगाना पसंद होता है। यह एक ऐसी सर्विस है, जिसे यूजर खुद नहीं सुन पाता है। सबसे बड़ी बात इसके लिए हर महीने पैसे भी चुकाने होते हैं। कॉलर ट्यून के लिए ट...

Mobile releted words full form

MOBILE RELATED WORDS FULL FORM- 1G - First Generation 2G- second Generation 2.5G - Second and a half generation 3G - Third Generation 3GPP - 3rd Generation Partnership Project 3GPP2 - 3rd Generation Partnership Project 4G - Fourth Generation AAA - Authentication Authorization, Account ACC - Analog Control Channel AMPS - Advanced Mobile Phone Service AUC - Authentication Center BCH - Broadcast Channel BER - Bit Error Rate BS - Base Station BSC - Base Station Controller BSI- Battery sense Interface BTS - Base Transceiver Station CBR - Constant Bit Rate CDG - CDMA Development Group CDMA - Code Division Multiple Access CDMA2000 - Code Division Multiple Access… CDR - Call Detail Record CN - Core Network CPU- Central processing unit D/R - Distance to Reuse Ratio DAMPS - Digital Advance Mobile Phone Service DCC - Digital Color Code DTA - Data Transfer Adapter DTC - Digital Traffic Channel EDGE - Enhanced Data for Global Evolution EDI - Electronic Data Inte...